हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2023

सपा सरकार में संविदाकर्मी स्थाई होंगे :अखिलेश


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आउटसोर्स से भर्ती के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में सभी संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर सभी आउटसोर्स से रखे गए कोविड कर्मचारियों को एनआरएचएम उत्तर प्रदेश में समायोजित कर स्थायीकरण करने तथा जिलों मे बन रहे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कराने की मांग की है।


उत्तराखंड सपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 2 व 3 सितंबर 2023 को पिथौरागढ़ में आयोजित होगा। अखिलेश ने देशवासियों को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more