हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2023

तबादले के लिए फर्जी कागज लगाने वाले शिक्षक नपेंगे


गोण्डा। अन्तर जनपदीय शिक्षक तबादले में फर्जी कागजात लगाकर तबादले का दावा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को विभाग ने सत्यापन करते हुए सूचीबद्ध किया है। इन शिक्षकों को चेतावनी देने के अलावा ये सूची निदेशालय को भी भेजी जा सकती है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन में कई लोगों के दावे झूठे पाए गए हैं। यह तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है इन सभी के आवेदन रद्द किए जाएंगे।

मेडिकल के दावों में मिली है अनियमितता : तबादले को एकदम पक्का कर लेने के लिए लोग भारांक पाने का खेल पाया गया है। असाध्य रोगों के लिए दावा कर भारांक लेने के लिए लगाए गए दस्तावेजों की पड़ताल की गई जिसमें अनियमितता पाई गई है।

तैनाती वर्ष भी ज्यादा दिखाने का मामला पकड़ा :
तैनाती वर्ष जादा दिखाकर भारांक बटोरने का मामला भी सत्यापन टीम ने पकड़ा है। हर तैनाती वर्ष पर एक अंक का भारांक मिलने के कारण। आवेदक ने ऐसा किया। तब टीम ने जांच की तो मामला पकड़ा गया। अब इस केस को भी सूची में डाल दिया गया है।

पति-पत्नी को दिखा दिया सरकारी कर्मचारी:
पति-पत्नी को सरकारी कर्मचारी दिखाने का केस भी सत्यापन की टीम ने पकड़ा है। ऐसे आवेदक के आवेदन को रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more