हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2023

अलर्ट➡️ लू से मौतें रोकने को सतर्कता के निर्देश


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को लू से मौतें रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए।

मंडाविया ने निर्देश दिया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञों की एक टीम गर्मी संबंधी बीमारियों से निपटने के उपायों में मदद के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेगी। बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल भी मौजूद थे।


मंडाविया ने आईसीएमआर को विशिष्ट लघु, मध्यम, दीर्घकालिक कार्रवाई योजनाओं के साथ स्वास्थ्य पर लू के प्रभाव को कम करने के तरीके पर अनुसंधान करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने गर्मी से पहले लू से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए समय पर उपाय किए हैं। इस दौरान गर्मी से जुड़ी बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्ययोजना को भी राज्यों के साथ साझा किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more