हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2023

तबादला आवेदनों के सत्यापन की तिथि 21 तक बढ़ी


बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादला आवेदनों के सत्यापन की तारीख को एक बार फिर से एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। परसों भी एक दिन बढ़ाकर 20 जून किया गया था।




 आज फिर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने एक़ दिन और इस प्रक्रिया को बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए। सचिव ने बताया कि कई बीएसए का आग्रह था कि आवेदन ज्यादा हैं, इसलिए और समय दिया जाए। इसे देखते हुए तारीख बढ़ाई गई है। पहले सबसे पहले सत्यापन की तारीख 18 जून तय की गई थी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more