हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 June 2023

तैयारी: दिन-रात के लिए बिजली दरें अलग होंगी


केंद्र सरकार दिन-रात के लिए बिजली की अलग-अलग दर लागू करने की तैयारी कर रही है। बिजली की दर तय करने के लिए सरकार ‘टाइम ऑफ डे’ (दिन के समय) यानी टीओडी टैरिफ नियम लागू कर रही है। टीओडी के तहत बिजली उपभोक्ता दिन के वक्त बिजली खपत का प्रबंधन कर बिल में 20 फीसदी तक की कमी कर सकते हैं।

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने बताया, टीओडी उपभोक्ताओं के साथ बिजली प्रणाली के लिए भी फायदे का सौदा है। इसमें पीक ऑवर्स, सोलर ऑवर्स और सामान्य घंटों के लिए अलग-अलग टैरिफ शामिल हैं। टीओडी टैरिफ के बारे में जागरुकता और प्रभावी उपयोग से उपभोक्ता बिजली बिल को कम कर सकते हैं। नियम के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग बिजली दरें लागू होंगी।


शुल्क प्रणाली में बदलाव केंद्र ने बिजली (उपभोक्ता अधिकार) नियम 2020 में संशोधन कर मौजूदा बिजली शुक्ल प्रणाली में दो बदलाव किए हैं। ये दिन के समय शुल्क प्रणाली की शुरुआत और स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रावधानों को युक्तिसंगत बनाने से संबंधित हैं। पूरे दिन बिजली की दर एक रहने के बजाय अलग-अलग समय में भिन्न-भिन्न होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more