हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 June 2023

पिकअप से भिड़ी बाइक, प्राथमिक शिक्षक की मौत


नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पीछे बैठा उनका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा निवासी जोगेंद्र कुमार (42) भुता क्षेत्र के गांव बीसीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनके छोटे भाई गजेंद्र कुमार महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। शुक्रवार को दोनों भाई हरदुआ गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

देर रात घर लौटते समय उपमंडी स्थल के पास सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। पहिये के नीचे आने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गजेंद्र को अस्पताल भिजवाया।

जोगेंद्र के पिता कृष्णपाल, मां कुंती देवी, पत्नी किरण, बेटा नितिन और बेटी महक भी घटनास्थल पर पहुंच गई पिकअप को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर जोगेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more