हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 July 2023

पोर्टल से होगा शिक्षकों को कक्षा का आवंटन


लखनऊ। बेसिक के विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी विद्यालयों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए, बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएं।






यह भी कहा गया है कि बच्चों में बुनियादी भाषा व गणित की दक्षता के लिए सुनियोजित शिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनके माध्यम से बच्चों में दक्षता विकास के लिए प्रधानाध्यापक विद्यालय में तैनात शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से क्लास आवंटन करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more