शैक्षणिक गतिविधियां 2023-24: कक्षा 01 से 08 तक, अभी शिक्षकों की जानकारी में होना अनिवार्य



🎯 *शैक्षणिक गतिविधियां 2023-24*

📌 *कक्षा* 1️⃣
👉 स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम (12 सप्ताह) समापन की ओर अग्रसर है। शिक्षक संदर्शिका (2023 - 24) के *14वे* सप्ताह के संचालन से पूर्व 13वे सप्ताह की सावधिक पुनरावृत्ति/ आकलन/ चहक -2 कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें। संदर्शिका आधारित शिक्षण के अंतर्गत *वार्षिक ट्रैकर, वर्कबुक ट्रैकर, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर* भरे जाएंगे। प्रिंटेड वर्कबुक प्राप्ति होने तक वर्क बुक कार्य ब्लैक बोर्ड/ नोटबुक के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा।

📌 *कक्षा* 2️⃣ व 3️⃣
👉 *कक्षा 2/ 3 में भी 1/9/2023 से संदर्शिका (2023-24) आधारित शिक्षण किया जाएगा।* भाषा में शुरू के 4 सप्ताह और गणित में 6 सप्ताह *रिवीजन कार्य* कराया जाना है। संदर्शिका आधारित शिक्षण के अंतर्गत *वार्षिक ट्रैकर, वर्कबुक ट्रैकर, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर* भरे जाएंगे। संदर्शिकाएं एवं वर्क बुक प्रेरणा पोर्टल पर साफ्ट कॉपी में उपलब्ध है।

📌 *कक्षा* 4️⃣ 5️⃣
👉 कक्षा 4 व 5 के लिए FLN कार्यक्रम /उपचारात्मक हेतु भाषा व गणित का शिक्षण *निर्देशिका* के अनुसार 10/7/2023 को प्रथम सप्ताह का प्रथम दिवस मानकर कार्य किया जा रहा है। बच्चों का भाषा व गणित विषय में बेस लाइन आकलन करते हुए एडवांस एवं बेसिक ग्रुप मे चिहित किया जा चुका है। इन दोनो ग्रुपों को 1-1 घन्टा भाषा व गणित का शिक्षण निर्देशिका में वर्णित योजनानुसार किया जायेगा। तत्पश्चात शेष कालांश/ विषय का संचालन समय सारिणी के अनुसार कक्षावार किया जायेगा। प्रत्येक 4 सप्ताह को बाद 5th सप्ताह रिवीजन कार्य कराया जायेगा। *हमारा लक्ष्य* होगा कि शीघ्रतम *बेसिक के समस्त बच्चें एडवांस ग्रुप से पहुंचे, और एडवांस के समस्त बच्चे पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण के लिए तैयार हो सके*। प्रत्येक रिवीजन सप्ताह मे यह भी आकलन करें कि कितने बच्चे बेसिक से एडवास में और एडवांस से पाठ्य पुस्तक आधारित ग्रुप मे पहुंचे है। एडवांस/ बेसिक का निर्धारण FLN के आकलन टूल के अनुसार तथा कक्षा 3 के निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले छात्रों को पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण के लिए तैयार माना जाए।रिपोर्ट प्रत्येक माह गूगल फॉर्म से ली जाएगी।

*📌कक्षा* 6️⃣7️⃣8️⃣
👉 जूनियर कक्षाओं में 50 दिवसीय भाषा गणित का उपचारात्मक शिक्षण पूर्ण हो चुका है। बच्चों का इण्ड लाइन आकलन करते हुए पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण प्रारम्भ करें।आकलन के लिए संकेतकों की सूची निपुण कार्ययोजना में संलग्न है।

🎯 *अन्य महत्वपूर्ण बिंदु*
✔️उपरोक्तानुसार कक्षा 1से8 तक साप्ताहिक *शिक्षक डायरी लेखन* अनिवार्य है।
✔️संदर्शिका आधारित शिक्षण के अंतर्गत *साप्ताहिक एवं दैनिक* योजना का अनुपालन गत सत्र की भांति अनिवार्यता किया जाना है।
✔️प्रयुक्त शिक्षण योजना के अनुसार PRM,TLM, गणित किट विज्ञान किट का प्रयोग किया जाना अनिवार्य है।
✔️कक्षा 1 से 8 तक की निपुण तालिकाएं साप्ताहिक तौर पर अपडेट किया जाना अनिवार्य है।
✔️ बच्चों में पठन कौशल विकास हेतु पुस्तकालय का सक्रिय होना अनिवार्य है।
✔️प्रत्येक विद्यालय में निपुण विद्यालय योजना अपडेट होना अनिवार्य है।
✔️कक्षा 1,2,3 के शिक्षको को निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड करके बच्चो को अधिकाधिक अभ्यास कराना अनिवार्य है।