गाजी इमाम आला को शिक्षामित्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने किया मांग


गाजी इमाम आला को शिक्षामित्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने किया मांग

लखनऊ:- प्रदेश के शिक्षामित्रों ने बड़ी संख्या में शिक्षामित्र संघ के पूर्व अध् यक्ष गाजी इमाम आला को पुनः शिक्षामित्र संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग किया है। प्रदेश के शिक्षामित्रों का कहना है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला के नेतृत्व व संघर्षो के बल पर शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि, बीटीसी प्रशिक्षण व समायोजित होने तक का सफर तय किया था। जिसके कारण पूर्व प्रदेश अध् यक्ष गाजी इमाम आला जी आज भी प्रदेश के शिक्षामित्रों के दिलों में बसते हैं। 


समायोजन निरस्त होने के बाद गाजी इमाम आला को साजिश कर शिक्षामित्र प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया तब से लेकर अब तक 10000 से अधिक शिक्षामित्रों की मौत हो जाने के बाद भी शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है और जो शिक्षामित्र के जिम्मेदार नेता प्रदेश अध्यक्ष बने बैठे हैं उनके द्वारा शिक्षामित्र हित में कोई भी सकारात्मक प्रयास या संघर्ष नहीं किया जा रहा है।


जिससे आहत निराश होकर के बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने नयी उम्मीद के साथ पुनः शिक्षामित्रों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग शुरू कर दिया है। प्रदेश के शिक्षामित्रों का कहना है कि गाजी इमाम आला ही शिक्षामित्रों को अपने कुशल नेतृत्व व संघर्षों के बल पर उनकी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसलिए पुनः शिक्षामित्र संघ का गाजी इमाम आला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।