UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

खुद के भवन में शिफ्ट होंगे 12,800 आंगनबाड़ी केंद्र


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में किराये पर चल रहे 12,800 आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मोहल्लावार पार्क के एक कोने में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएं। इन भवनों को निजी कंपनियों के सीएसआर फंड, नगर विकास के फंड के साथ अन्य संभ्रांत लोगों की सहायता से बनाया जाए।


वहीं जरूरत पड़ने पर शासन से भी धनराशि को स्वीकृत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more