UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

अब तक छह लाख को दी सरकारी नौकरी: योगी


। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी देश के नए रोजगार सृजन का गंतव्य बन कर उभरा है। यही कारण है कि हमारी सरकार ने छह साल में छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यूपी को एक समर्थ व समृद्ध राज्य बनाएंगे।

सीएम योगी ने यह बातें मंगलवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश को कोई बीमारू नहीं रख सकता है। सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के परिणाम आने में डेढ़ से 2 साल लग जाते थे, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से 6 महीने से 9 महीने के अंदर परिणाम दे रहा है। फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का आयोजन हुआ। इससे प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि आयुर्वेद हमेशा से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। योग प्राचीन काल से भारत की परंपरा के साथ जुड़ा रहा है। होम्योपैथ का उपयोग गांवों में लोग किसी न किसी रूप में करते रहे हैं।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने चयनित हुए कुछ होम्योपैथिक फार्मासिस्ट से संवाद भी किया। इस दौरान हरदोई के मोहम्मद आरिफ ने कहा कि वह अपने परिवार के पहले व्यक्ति पहले हैं, जिनका चयन सरकारी सेवा में हुआ है। प्रयागराज के विवेक मिश्र ने कहा कि उनका चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हुआ है। देवरिया की संजना भारती ने कहा कि सीएम योगी द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more