हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2023

शिक्षक भर्ती को बेमियादी धरना, निकाला मार्च


प्रयागराज। प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों के 1894 पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।

अभ्यर्थियों सीपी सिंह सिंगरौर, राहुल सिंह, सुधीर तिवारी, शिखा शुक्ला, अमरजीत सिंह आदि ने शाम को परीक्षा नियामक से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट के सामने तक कैंडल मार्च निकाला। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी न होने के कारण उनकी भर्ती में देरी हो रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर दो साल पहले यह भर्ती शुरू हुई थी। 17 अक्तूबर 2021 को भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 15 नवंबर 2021 को घोषित परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर छह सितंबर 2022 को संशोधित किया गया। उसके बाद फिर कुछ अभ्यर्थियों ने याचिकाएं कर दी जो हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more