UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

तकनीकी गड़बड़ी में रुक गई गुरुजी की पगार




प्रयागराज, आईवीआरएस प्रणाली पर मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जिले के 470 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का अक्तूबर का वेतन रोक दिया है।


आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने स्कूलों की जांच कराई तो पता चला कि कुछ स्कूलों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बच्चों की संख्या कम दिखाई पड़ रही है। इसके चलते तमाम शिक्षकों का वेतन बिना ठोस वजह के रुक गया है। नगर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली में 11.5 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति मिली थी। जांच में पता चला कि यह स्कूल 28 अगस्त को ही मीरापुर शिफ्ट कर दिया गया है। स्कूल की दूरी बढ़ने के कारण कम बच्चे पहुंच रहे हैं। आईवीआरएस में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के नंबर मर्ज (विलय) न होने के कारण भी संख्या कम हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more