UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार


लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकास कर्मचारी संघ ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज दबायी जा रही है। उनकी मांगें नहीं मानी जा रही है। कर्मचारियों ने तीन नवम्बर तक का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि अगर इस तिथि तक मांगे नहीं मानी गईं तो चार नवम्बर को प्रदेश भर के स्थानीय निकाय कर्मचारी राजधानी में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र की अध्यक्षता में निकाय के सैकड़ों कर्मचारी निगम मुख्यालय के बाहर जुटे।

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री कैसर रजा, नगर निगम आरआर कर्मचारी संघ के अध्यक्षत शैलेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम कुमार रावत, लखनऊ जल संस्थान कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सूरजभान सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी धरने में पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर समय रहते अकेन्द्रियत सेवा नियमावली का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन की बहाली तथा बंद की गयी बीमा पालिसी पुनर्जीवित नहीं की गयी तो बड़ा आन्दोलन होगा। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता कैसर रजा ने कहा कि वेतन विसंगति, कर्मचारियों की विनियमितीकरण, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति तथा कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे प्रदेश भर के निकाय कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों ने काफी देर तक नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बाद में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द कुमार राव ज्ञापन लेने पहुंचे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को उनके माध्यम से ज्ञापन भेजवाया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more