UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों का रोका वेतन



ज्ञानपुर। खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को दो हेडमास्टर, दो सहायक अध्यापकों का वेतन एवं दो अनुदेशक और एक शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया।




 मंगलवार को बीईओ डीघ फरहा रईस, अभोली वेद प्रकाश, सुरियावां सुमन केसरवानी ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें डीघ के बरईपुर में हेडमास्टर राम बहादुर विश्वकर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी में अनुदेशक मुकेश कुमार, सीखापुर में शिक्षामित्र अनुलेश कुमार अनुपस्थित मिले। सुरियावां के प्राथमिक विद्यालय मुंड़फोरा में सहायक अध्यापिका पिंकी भारतीय, लांगनबारी में हेडमास्टर निर्भय कुमार यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। अभोली के वीरमपुर में अनुदेशक रविंद्र कुमार मौर्य, बौरीबोझ में सहायक अध्यापिका स्मृता सिंह अनुपस्थित रहीं। बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more