UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

यूपीपीएससी ने भेजा डाटा कृषि भर्ती का रास्ता साफ


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 के अभ्यर्थियों का डाटा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भेज दिया है।



ऐसे में कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को यूपीपीएससी में धरना और ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को आयोग के प्रतिनिधि की ओर से यह जानकारी दी गई।

दरअसल, डाटा भेजे जाने में हो रही देरी की शिकायत अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ की गई तो आयोग ने जवाब दिया कि सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य प्रतिवादियों की याचिकाओं के डाटा से संबंधित कार्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल्द ही डाटा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।


मंगलवार को जब अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना और ज्ञापन देने पहुंचे तो आयोग के प्रतिनिधि ने उन्हें बताया कि शासन को ईमेल के माध्यम से डाटा प्रेषित किया जा चुका है। मंगलवार को डाटा की प्रमाणित हार्डकॉपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी उपलब्ध करा दी गई है। डाटा न भेजे जाने के कारण ही कृषि प्राविधिक सहायक की नई भर्ती फंसी हुईं थी. 

यूपीएसएसएससी को कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों का अधिचायन महीनों पहले मिल चुका है और इस भर्ती का विज्ञापन भी तैयार है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more