UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2023

एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा था स्कूल, वेतन रोका




प्रतापगढ़। कुंडा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल

यादव पट्टी में तीन शिक्षक और एक

शिक्षामित्र के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने

प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित तीनों शिक्षक के

वेतन और शिक्षामित्र के मानदेय भुगतान पर

रोक लगा दी। कुंडा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल

यादव पट्टी में तीन स्थाई शिक्षक और दो

शिक्षामित्र तैनात हैं। मंगलवार को गांव से

बीएसए के पास फोन आया कि स्कूल में

सिर्फ एक शिक्षामित्र हैं, बाकी लोग गायब हैं।

बीएसए ने स्कूल की जांच कराई, तो मामला

सही निकला। इससे उन्होंने स्कूल में तैनात

प्रभारी अध्यापक इंद्रबली पटेल, सहायक

अध्यापक अंकुश यादव, श्रद्धा यादव,

शिक्षामित्र रेनू देवी के वेतन भुगतान पर रोक

लगा दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more