UpdateMarts
Follow Channel

13 October 2023

जवाहर नवोदय में 9-11 में प्रवेश के लिए 21 तक करें आवेदन


जवाहर नवोदय में 9-11 में प्रवेश के लिए 21 तक करें आवेदन

एटा:- जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा-9, कक्षा-11 में प्रवेश के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह जानकारी डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे है। डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वह कक्षा आठ और कक्षा दस के अध्ययनरत मेधावियों के ऑनलाइन आवेदन कराएं। 


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय से पांच-पांच आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएं। स्व वित्त पोषित ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाने में सहयोग देते हुए कम से कम दो आवेदन पत्र जरूर भरवाएं। यह आवेदन समिति की नोएडा की बेवसाइट पर भरे जाएंगे।