69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार



लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ई-मेल भेजकर न्याय देने की गुहार लगाई है। यह भी कहा है कि आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी पिछले तीन साल से न्याय न मिलने से परेशान हैं।
पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह के नेतृत्व में बौद्ध विहार लखनऊ में शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजे ई-मेल में भर्ती में 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाले की जानकारी दी गई है। ब्यूरो