हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 November 2023

बेसिक स्कूल की चहारदीवारी बनवाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला


संभल : पूर्व माध्यमिक स्कूल की चहारदीवारी बनवाने पर महिला शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। निलंबन पर बच्चे और अभिभावक विरोध में आ गए हैं। बुधवार को उन्होंने प्रदर्शन किया और बहाली नहीं होने तक छात्र- छात्राओं ने स्कूल आने से इंकार कर दिया।


सैदपुर निबोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक दीप्ति यादव पर प्रधानाध्यापक का भी चार्ज था। ग्राम प्रधान के पति नरेश कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान स्कूल परिसर में गांव का गंदा पानी जमा हो जाता है। कार्यवाहक प्रधानाध्यपक के सहयोग से मिशन कायाकल्प के तहत स्कूल में मिट्टी डलवाकर चहारदीवारी कराई गई थी। इसी बात पर दीप्ति को निलंबित कर दिया। बुधवार को जैसे ही छात्र- छात्राओं को निलंबन की जानकारी मिली तो उन्होंने स्कूल आने से इन्कार कर दिया। अभिभावकों के साथ स्कूल के गेट पर अध्यापक की बहाली के लिए प्रदर्शन किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more