हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 November 2023

अब परिषदीय स्कूलों में ही बनेगा आंगनबाड़ी केंद्रों का भोजन,जानिए क्या होगी व्यवस्था


आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को परोसा जाएगा 70 ग्राम खाद्यान्न से बना भोजन


लखनऊ : प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों के परिसर तथा उसके दो सौ मीटर के दायरे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रति बच्चा प्रतिदिन 70 ग्राम खाद्यान्न से भोजन बनाया जाएगा । आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए गर्म पका भोजन परोसने के लिए खाना इन स्कूलों की रसोई में ही पकाया जाएगा। ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश में इन विद्यालयों में 15-15 दिन छुट्टी होने पर भी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खाना बनाया जाएगा क्योंकि इन बच्चों की गर्मी व सर्दी में छुट्टी नहीं होती है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए गर्म पका भोजन तैयार करने को खाद्यान्न, सब्जी, तेल, मसाले व ईंधन इत्यादि का इंतजाम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग करेगा। मिड डे मील के साथ ही इस भोजन को परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों को 50 पैसा प्रति बच्चा प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more