दिनेश शर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के चौथी बार अध्यक्ष बने




 

लखनऊ, 
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। शुक्रवार को शिक्षक भवन कार्यालय रिसालदार पार्क में सभी पदों के सापेक्ष मात्र एक-एक नामांकन पत्र भरा गया।
डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा चौथी बार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कृष्णानन्द राय, सुधांशु मोहन, राजेश दुबे, रविन्द्र दीक्षित, अर्चना मिश्रा, महामंत्री संजय सिंह, संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री श्रीधर मिश्र, अशोक कुमार, विनोद कुमार यादव, वन्दना सक्सेना, बृजेश पाण्डे, संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, अखिलेश कुमार पाण्डे, अर्चना तिवारी, सचिन सिंह, प्रचार मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, मुकेश सिंह, संजीव कुमार शर्मा, रेहाना नसरीन, डॉ. देवेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष शिव शंकर, अकाउंटेंट यशपाल, ऑडिटर नीलमणि निर्वाचित हुए। 18 मण्डल के संगठन मंत्री के पदों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन था, इसलिए संगठन मंत्री भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शिक्षकों की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण, उपार्जित अवकाश, निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों का अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने सभी 45 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन करके एकता का परिचय दिया है। जल्द से जल्द मुख्यमंत्री को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेंगे।


लाखों शिक्षकों के दिलों पर राज करने वाले,शिक्षकों के मसीहा,अभूतपूर्व नेतृत्वकर्ता परम आदरणीय डा0 दिनेशचंद्र शर्मा जी के पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर अध्यक्ष जी एवं लाखों शुभचिंतक शिक्षक साथियों को बहुत-बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐
@DrDCSHARMAUPPSS
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सभी पदों पर शुक्रवार को पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।