हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 November 2023

शिक्षकों की उम्मीदों को झटका, पदोन्नति की एक और तारीख बीती



लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। विभाग की ओर से पदोन्नति को लेकर दी गई एक और तारीख बीत गई है। अभी भी चार जिलों की वरिष्ठता सूची मानव संपदा पोर्टल पर नहीं अपलोड हो पाई है। जबकि 22 नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर आदेश जारी करना था।
विभाग में फरवरी से पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर कई बाद आदेश जारी हुए और तिथि दी गई। हालत यह है कि 23 नवंबर की शाम तक वाराणसी, मथुरा, औरैया, बुलंदशहर की वरिष्ठता सूची पोर्टल पर नहीं अपलोड हो सकी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि पदोन्नति से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शिक्षकों की काफी संख्या होने व कुछ दिक्कत से इसमें समय लग रहा है। जिन जिलों की वरिष्ठता सूची नहीं आई है, वहां के बीएसए को नोटिस जारी किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more