हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 February 2024

संविदा शिक्षिकाओं की नियुक्ति 5 माह में भी नहीं


प्रयागराज, । जिले में संचालित 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा पर पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पांच महीने में भी पूरी नहीं हो सकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षिकाओं समेत लेखाकार के चार, मुख्य रसोइयां एक, सहायक रसोइयां 10, चौकीदार तीन और चपरासी के एक पद पर नियुक्ति के लिए 20 जुलाई 2023 को विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों से 16 अगस्त तक


ऑफलाइन आवेदन मांगे थे। सभी पदों पर 1900 से अधिक महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गौरतलब है कि इससे पहले कस्तूरबा विद्यालयों में भर्ती को लेकर विधिक अड़चन के कारण दो साल तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।


कस्तूरबा विद्यालयों में चयन हो की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनुमोदन के बाद एक सप्ताह में परिणाम घोषित करते हुए कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more