हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 February 2024

स्कूल का छज्जा टूटने से आठवीं के छात्र के पैर की हड्डी टूटी


मैनपुरी)। परिषदीय स्कूल के दरवाजे का छज्जा टूटने से शनिवार को कक्षा 8 के छात्र के पैर की हड्डी टूट गई। छात्र को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। विकास खंड बेवर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय



मदापुर खास में शनिवार सुबह कुछ बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही पहुंच गए और गेंद खेलने लगे। समय करीब 9 : 20 बजे छात्रों की गेंद विद्यालय की छत पर चली गई। इस दौरान कक्षा 8 का छात्र दीपांशु पुत्र सुदीश सिंह गेंद लेने के लिए छत पर चढ़ गया। वह गेट के ऊपर बने छज्जे को पकड़कर नीचे उतर रहा था तभी छज्जा

टूट गया और वह नीचे जा गिरा, उसके ऊपर छज्जे का मलबा गिर गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजन पहले उसे सीएचसी बेवर ले गए, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more