हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 February 2024

डीजीपी बोले… सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर अफवाह का तत्काल करें खंडन


लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 17 और 18 फरवरी को सभी जिलों में होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कमिश्नरेट और जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अभिसूचना तंत्र व सोशल मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय व सतर्क करके परीक्षा के


संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक तथ्यों का तत्काल खंडन करते हुए विधिक कार्रवाई की जाए।

पुलिस मुख्यालय में शनिवार को डीजीपी ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष एवं डीजी रेणुका मिश्रा के साथ अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात, सुरक्षा, पुलिस प्रबंध करने के साथ

महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पर क्यूआरटी टीम तैनात करने को कहा। साथ ही, परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन एवं बस एवं टैक्सी स्टैंड तथा होटल एवं रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने को भी कहा। राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाए।

कहा कि महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की जाएं। होटलों, धर्मशालाओं, पार्क,

बस स्टाप एवं रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस प्रबंध व पेट्रोलिंग की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों एवं रेलवे आदि से समन्वय स्थापित करें। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने एवं उत्तर पुस्तिकाओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। वहीं दूसरी ओर भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के जिलों के आवंटन की अग्रिम सूचना का लिंक भी जारी कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more