गोल्डन गर्ल बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका दौड़ेंगी देश के लिए





प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका पूनम गुप्ता जिन्हे गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है का चयन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तरफ से देश में होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक मीट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्व पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अन्तर्राष्ट्रीय इन्विटेशन मास्टर्स एथलेटिक्स भारत प्रतियोगिता 2024 का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभा सेमर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में दिनांक 05 से 07 जून 2024 में किया जा रहा है।






जिसमे एशिया के कई देश के खिलाड़ी प्रतिभाग करने वाले है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की धाविका अध्यापिका पूनम गुप्ता का आधिकारिक रूप से चयन भारतीय टीम में किया गया है। उनके चयन से उनके विभाग के कई साथी, कई समाज सेवी संस्थाएं, उनके परिवारजन ने खुशी जताई है और बधाई देने वालो का तांता लग गया है और जीत के लिए शुभकामनाएं दी जा रही है। एक बार फिर इस अध्यापिका ने अपने विभाग और जनपद और प्रदेश का नाम रौशन किया।