UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

सहपाठी के अश्लील संदेशों से तंग 12वीं की छात्रा ने दी जान

 

गोसाईंगंज, । गोसाईंगंज में सहपाठी की हरकतों से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगा कर जान दे दी। सहपाठी ने छात्रा की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसके रिश्तेदरों को अश्लील मैसेज भेजे थे। इससे तंग आकर उसने खुद को घर में कैद कर लिया था और एक हफ्ते से स्कूल नहीं जा रही थी।



गोसाईंगंज निवासी पिता के मुताबिक बेटी कस्बे में स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र कुछ दिन से परेशान कर रहा था। छात्र ने बेटी के नाम से फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना ली। इससे वह रिश्तेदारों व परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने लगा। रिश्तेदारों के फोन आए तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। उसने ऐसी कोई भी प्रोफाइल चलाने से इनकार कर दिया। पूरी बात जान कर वह तनाव में आ गई और गुमसुम रहने लगी। सोमवार सुबह सोकर उठने के बाद बाथरूम गई। काफी देर बाद तक बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ा तो वह रोशनदान से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चन्द्र त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित छात्र पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लेने के बाद भी छात्रा की प्रोफाइल से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस बारे में जांच की जा रही है। मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होगा।


ये भी पढ़ें - पैन आधार से लिंक है या नहीं यहाँ से चेक करें

ये भी पढ़ें - जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने के सम्बंध में।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं के निस्तारण करवाने हेतु एमएलसी से की मुलाकात, त्वरित निस्तारण का मिला आश्वासन।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more