हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 October 2024

आरोप : स्कूल में तिलक लगाकर आने पर छात्र को शिक्षकों ने पीटा



गुरसहायगंज (कन्नौज)। इंटर के एक छात्र ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि स्कूल में तिलक लगाकर आने पर शिक्षकों ने उसकी पिटाई कर दी और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





 वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि आरोप लगाने वाले छात्र का मेरे स्कूल में नामांकन नहीं है। कई बार मना करने के बाद भी वह विद्यालय आ रहा था। मना करने की वजह से झूठी शिकायत कर रहा है। 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more