UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

ओटीपी से कराएं वन टाइम रजिस्ट्रेशन


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी विज्ञापनों के आवेदन करने के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण (वन टाइम रजिस्ट्रेशन या ओटीआर) नम्बर को अनिवार्य किया है। ओटीआर नम्बर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नम्बर का वेरीफिकेशन ओटीपी के जरिए करने की व्यवस्था की गई है।



आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थी अब ओटीआर के लिए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करके वेरीफिकेशन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ओटीआर नम्बर प्राप्त किया है उन अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल आईडी भी सत्यापित कराना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - समायोजन से पूर्व शहर जाएंगे विस्तारित क्षेत्र के शिक्षक

ये भी पढ़ें - पैन आधार से लिंक है या नहीं यहाँ से चेक करें

ये भी पढ़ें - जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने के सम्बंध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more