हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 October 2024

पांच लाख की मशीन से हैक करते कार का सेंसर फिर लॉक खोल चुरा लेते



बरेली। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत पांच ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो मिनटों में कारों को पार करने में माहिर हैं। पांच लाख की हाईटेक मशीन से सेंसर हैक कर लेते और आसानी से लॉक खोलकर कार लेकर फरार हो जाते।

पुलिस की पकड़ में न आएं, इसलिए यूपी से चुराई कारों को दिल्ली और दिल्ली से चुराई कारों को यूपी में बेचते थे। इसी गिरोह ने शहर की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन से भी छह अक्तूबर को दो कारें चुराईं थीं। एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अलीगढ़ के मोहनपुर अकराबाद के लविश चौधरी उर्फ शेरा, बरेली के आशीष रॉयल पार्क निवासी भगवंत सिंह, बदायूं के बिल्सी के गांव सिरासौल पट्टी जसा निवासी जतिन वर्मा, समीर वर्मा और प्रवेश वर्मा उर्फ सेठी को पकड़ा गया है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more