UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

गांवों में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र




प्रतापगढ़। शहर की तर्ज पर गांवों में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। ऑफलाइन प्रक्रिया में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।


जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ग्रामीणों को सचिव के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। ब्लॉक कार्यालय का भी चक्कर नहीं लगाना होगा। 21 दिन के अंदर आवेदन करने पर सचिव जांच के बाद प्रमाण पत्र

ग्रामीणों को सचिवों और ब्लॉक कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर
जारी कर देंगे।

22 दिन बाद आवेदन करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी हो सकेगा। यदि एक वर्ष बीत जाने के बाद आवेदन किया जाता है तो एसडीएम की अनुमति के बाद प्रमाण पत्र जारी होगा।

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि नजदीकी जनसेवा केंद्रों से प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more