UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में आई कमी तो 527 स्कूलों को जारी हुए नोटिस, अक्तूबर में सुधार न होने पर रूकेगा वेतन

रामपुर,  जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इसका ही परिणाम है कि जिले की सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में गिरावट आई है। अब ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 527 स्कूलों को नोटिस जारी किए है। नोटिस जारी कर सभी

से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बच्चों की 70 फीसदी से कम उपस्थिति रहीं। जिले में इस समय 1596 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। 

ये भी पढ़ें - अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन प्रक्रिया 2024-25 के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास मद के अन्तर्गत विद्युतीकरण आदि सम्बन्धी कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंवटित की गयी धनराशि के सापेक्ष उपभोग प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन का निर्देश है कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी अनिवार्य है। इसका समय-समय पर आंकलन और समीक्षा की जाती है। पिछले कुछ दिनों से बच्चों की उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर जब बच्चों की स्कूलवार उपस्थिति का आंकलन किया गया तो 527 स्कूल ऐसे सामने आए, जिनमें बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी से कम पाई गई। स्कूलों में कम उपस्थिति के कारण ही सितंबर माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रिपोर्ट में जनपद की रैकिंग सी श्रेणी की आई। जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने 527 स्कूलों नोटिस जारी किए है।



अक्तूबर में सुधार न होने पर रूकेगा वेतन

रामपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी कर कहा है कि अगर अक्तूबर में विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति का प्रयास नहीं किया गया और विद्यालय की श्रेणी सी आती है तो अक्तूबर माह के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more