UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

प्राइमरी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए सरल होगी शिक्षा


लखनऊ, । प्राइमरी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत और रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। स्पर्शीय नक्शा, कार्ड ब्रेल के साथ, वर्णमाला, ड्राई इरेज बोर्ड, मैग्नेटिक बोर्ड समेत अन्य उपयोगी शिक्षण सामग्री स्कूल में उपलब्ध होंगी। शासन समेकित शिक्षा के तहत ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिये विशेष टीचिंग लर्निंग सामग्री (टीएलएम) मुहैया कराने के लिये स्कूल वार एक-एक हजार का बजट जारी किया है। लखनऊ के 1618 स्कूलों को 16.18 लाख बजट मिला है। यहां करीब 150 दिव्यांग बच्चे पजीकृत हैं।


बीएसए राम प्रवेश का कहना है कि इससे बच्चों को पढ़ाने में सहूलियत मिलेगी। यह अच्छी पहल है। लखनऊ के प्राइमरी स्कूलों में करीब 150 दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी महोदय से पत्र लिखकर धनतेरस के अवसर पर 29 अक्टूबर 2024 को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने के सम्बंध में की मांग।

ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में 22 और 23 अक्तूबर को होगी निपुण परीक्षा

इस बजट से बच्चों की रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित टीएलएम की खरीदा जाएगा। नोडल शिक्षक आकर्षक, मल्टीसेंसरी व स्वनिर्मित टीएलएम तैयार करेंगे। इसका ब्योरा स्कूल के स्टाक पंजिका में दर्ज किया जाएगा। इस टीएलएम सामग्री में स्पर्शीय नक्शा, स्पर्शीय नंबर कार्ड (ब्रेल के साथ), स्पर्शीय वर्णमाला कार्ड, गिनती कार्ड, शब्द-वाक्य चित्र, स्केच पेन, वैक्स रंग, विभिन्न प्रकार के चार्ट हैं। इसके अलावा मॉडल, फल-सब्जी, एवं विभिन्न पजल्स शामिल रहेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more