हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2025

सहूलियत: बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 15 हजार शिक्षकों को रियायती दरों पर इलाज


बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 15 हजार शिक्षकों और उनके आश्रितों को रक्षा मंत्रालय के अधीन कैंटोनमेंट अस्पताल छावनी परिसर सदर बाजार में केंद्र सरकार की दरों पर इलाज की सुविधा मिलेगी।


बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कैंटोनमेंट अस्पताल के निदेशक एसके पांडेय से समझौता किया है। समझौते के अनुसार परिषदीय शिक्षकों और उनके आश्रितों को अब ओपीडी के लिए लाइन नहीं



लगानी होगी। समय-समय पर आने वाले मेदांता और फोर्टिस के विशेषज्ञों को भी बगैर लाइन लगाए दिखा सकेंगे। हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। यही नहीं शिक्षकों और आश्रितों के लिए आईसीयू में दस बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।


इस सुविधा के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इस अस्पताल में मेडिसिन, हृदय रोग, न्यूरोसर्जरी एवं न्यूरोलॉजी, किडनी रोग, पेट एवं लीवर रोग, महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के साथ ही कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more