हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2025

पत्नी के साबुन से नहाने पर पति की पुलिस चौकी में की गई पिटाई



क्वार्सी क्षेत्र के रावण टीला इलाके में पत्नी के साबुन से पति के नहाने पर दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने युवक को उसके घर में थप्पड़ मारा। फिर चौकी में लाकर जमकर पीटा। उसे चोट भी आई। हालांकि पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है। साथ ही युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण की 13 साल पहले शादी हुई थी। प्रवीणकी मां पुष्पाका आरोप है कि बहू आएदिन झगड़ा करती है। शुक्रवार सुबह प्रवीण बाथरूम में नहा रहा था तो बहू ने ये कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि मेरे साबुन से क्यों नहा रहे हो। देखते ही देखते ही बहू ने ईंट मार दी। बाद में प्रवीण ने उससे मारपीट की। इसी बीच बहू के मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घर आई और प्रवीण को ले जाने लगी। प्रवीण का कहना है कि उसनेइतना कहा कि मैं चल रहा हूं। भागूंगा



नहीं। इतना सुनते ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके विरोध में प्रवीण ने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि इसी सेखुन्नस में आए पुलिसकर्मी उसे चौकी में लेगए। वहां डंडों से पिटाई की। उसकी उंगली में चोट आई है।

पुलिस के संग भी अभद्र भाषा का प्रयोग


सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया था कि तथ्यों को छिपाकर पति ने उससे शादी की। वह उससे गालीगलौज व मारपीट कर रहा था। पुलिस को भी उसने गालियां दीं। इसका वीडियो मौजूद है। युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। पति-पत्नी में मारपीट हुई थीं। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है। दोनों को साथ में ही चौकी लाया गया था। पुलिस द्वारा पीटने के आरोप गलत हैं।

Previous PostNext Post


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more