हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2025

शिक्षकों को मिले पदोन्नति, चिकित्सा सुविधा व पुरानी पेंशन, बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिले शिक्षक

 




लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 23 सूत्री मांगपत्र देकर पुरानी पेंशन बहाली, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों की पदोन्नति कराने की मांग की है।



प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी और महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनों से चयन व

प्रोन्नत वेतनमान का आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बंद व एकल विद्यालयों में प्राथमिकता पर शिक्षकों की नियुक्ति सहित एक अप्रैल 2005 के पूर्व के चयनित बीटीसी को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। कहा, शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर चयनित शिक्षकों की शिक्षामित्र के रूप में की गई सेवाओं को जोड़कर उन्हें भी पेंशन का 

लाभ दिया जाए। नगर क्षेत्र स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती करने, मृतक आश्रित नियुक्ति में योग्यतानुसार पद देने, पात्र शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किए जाने पर भी वार्ता की गई। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, अवधेश त्रिपाठी, बलवंत सिंह, सुजीत त्रिपाठी, अजय सिंह, देवकीनंदन शुक्ल आदि शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more