हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2025

प्रदेश में मौसम के बदले रंग: पांच जिलों में पारा 45 के करीब

 लखनऊ। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कानपुर, लखनऊ, मेरठ समेत पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी से लोगों का दम फूलता रहा। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में रहे।



वहीं, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, रामपुर के अलावा अवध के जिले गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। झांसी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज आदि शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा 16 से 19 जून के बीच बारिश के संकेत


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में 15 व 16 जून को तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत होगी।


16 जून से 19 जून तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश के संकेत हैं। देश के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्से में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। अगले पांच दिनों में मानसूनी बारिश के झारखंड, उड़ीसा व बिहार तक पहुंच जाने के लक्षण हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश की सक्रियता के आसार हैं।


मौसम विभाग ने शनिवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more