हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2025

अंतरजनपदीय तबादले के आवेदन कल तक


प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से पांच जून को जारी आदेश में ऑनलाइन आवेदन के लिए नौ से 12 जून तक का अवसर दिया गया था। अब शिक्षकों-शिक्षिकाओं को 15 जून तक आवेदन करते हुए उसकी छायाप्रति संबंधित बीएसए कार्यालय में जमा करनी होगी।



उसके बाद बीएसए के स्तर से ऑनलाइन सत्यापन और डाटा लॉक किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more