UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में 20 % कोटा संभव

 पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में 20 % कोटा संभव


लखनऊ। योगी सरकार नई ओडीओपी नीति 2.0 योजना लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में एमएसएमई विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस व पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। इन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जा सकती है ।



कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास, एमएसएमई, आईटी, पर्यटन, उच्च शिक्षा, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों के एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। शहरों में हरियाली बढ़ाने को अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को मंजूरी दीजाएगी। ओडीओपी योजना में परियोजना लागत एक करोड़ तक बढ़ाने, मार्जिन मनी की सीमा बढ़ाने समेत कई प्रावधान होंगे। ओडीओपी में नए उत्पाद जोड़े जाएंगे। पर्यटन विभाग की बेड एंड ब्रेक फास्ट नीति लाई जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण का प्रस्ताव व डेटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बिजली सप्लाई का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मंजूर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more