UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

बादलों ने दी गर्मी से राहत आज बारिश की संभावना





लखनऊ, । हल्की उमस के बीच सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान बादलों से ढंका रहा। करीब दो ढाई घंटे की धूप के बाद फिर पश्चिम दिशा से आए काले बादलों ने डेरा जमा लिया। नतीजतन शहर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा चक्रवाती हवा की परिस्थितयां मंगलवार को अपने चरम पर होंगी। ऐसे में प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं कहीं बिजली या ओले गिरने का भी अलर्ट है। वहीं सोमवार को देर रात कई इलाके में हल्की बारिश भी हुई।



सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 रहा जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार ऐसे में लखनऊ और आसपास कई जिलों में तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। अब यह विक्षोभ यूपी में सक्रिय हो चुका है। ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more