UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

5 जून को लगाएंगे एक पौधा मां के नाम

 

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को एक पौधा मां के नाम लगाने का अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 




महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को निर्देश दिया है कि ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत 5 जून को अभियान को गति दी जाए। हर विद्यालय में कम से 70 पौधे रोपे जाएं। समर कैंप के दौरान भी पौधे लगाने का व्यापक अभियान चलाया जाए। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more