UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

परिषदीय स्कूलों में दुरुस्त होंगी अवस्थापना सुविधाएं



लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद तेज हो गई है। जिन स्कूलों में दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय, कक्षाओं में टाइल्स नहीं लगी है और चारदीवारी नहीं बनी है, उसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।




 महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश जारी किया है। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में कराए गए स्वमूल्यांकन के आधार पर 96% स्कूलों में सभी सुविधाएं पूरी हो चुकी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more