UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

नीट-पीजी परीक्षा स्थगित नई तारीखों का ऐलान जल्द

 नीट-पीजी परीक्षा स्थगित नई तारीखों का ऐलान जल्द


नई दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 15 जून 2025 को होने वाली नीट-पीजी 2025 स्थगित कर दी है। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।



एनबीईएमएस ने बताया कि अधिक परीक्षा केंद्रों और बुनियादी ढांचे की व्यवस्था के लिए यह कदम उठाया गया है। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। एनबीईएमएस ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बोर्ड जल्द से जल्द नए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करेगा ताकि उम्मीदवारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका (अदिति और अन्य बनाम एनबीईएमएस) पर निर्देश दिया कि नीट-पीजी 2025 को एक पाली में आयोजित किया जाए, साथ ही पूरी पारदर्शिता और सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more