UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 June 2025

अब सभी परिषदीय विद्यालयों में होगा फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति भी

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से युक्त करने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत सभी विद्यालयों की समीक्षा में यह पाया गया है कि अधिकतर विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, क्लास टाइलीकरण व चहारदीवारी की अभी भी कमी है। इसे पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।



 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर सुविधा, विद्युत आपूर्ति, चहारदीवार, खेल के मैदान, ड्रेनेज व्यवस्था, साफ पेयजल, अवस्थापना सुविधाओं, साफ-सफाई व कंप्यूटर, प्रोजेक्टर व स्मार्ट टीवी समेत 19 मूलभूत सुविधाओं को परिपूर्ण किया जाना है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा गया है कि सीएम के निर्देश पर इन लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाना है. 




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more