UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से, तैयारी शुरू

 परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से आयोजित की जाएगी। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा तीन दिसंबर तक दो पालियों में संपन्न होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।




परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों रूप में होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत होगा। कक्षा चार व पांच में लिखित परीक्षा का


अधिभार 70 और मौखिक का 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी।


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र डायट से तैयार किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग प्रश्नपत्रों को प्रिंट कराकर विद्यालयों में उपलब्ध कराएगा। प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग एक पेज पर दोनों तरफ की जाएगी। अभिभावक के


साथ बैठककर विद्यार्थियों का परीक्षाफल साझा किया जाएगा।


परीक्षा और मूल्यांकन में किसी भी तरह शिथिलता के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। परीक्षा पूरी तरह से शुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराई जाएगी। जिले के 2375 विद्यालयों के एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more