UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

बोर्ड परीक्षा में एआई आधारित कैमरों की निगरानी पर संशय

 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में एआई आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम की तीन साल से चल रही कवायद इस बार भी अधर में है। परीक्षा शुरू होने में मात्र दो माह शेष हैं पर अभी तक कैमरों के लिए निविदा प्रक्रिया फाइनल नहीं हो सकी है।



हाल ही में नौ सदस्यीय समिति की बैठक में वित्तीय निविदा खोलने का निर्णय लिया गया है। दो से तीन दिन में यह तय हो जाएगा कि बोर्ड - परीक्षा केंद्रों पर एआई आधारित कैमरे लगाए जा सकेंगे या नहीं।



प्रदेश में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 28,530 विद्यालय हैं, जिनमें 2,820 राजकीय, 4,519 एडेड और 22,191 स्ववित्तपोषित शामिल हैं। पिछले साल 8,140 विद्यालय परीक्षा केंद्र बने थे। इस वर्ष भी संख्या लगभग इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।


2025 की बोर्ड परीक्षा में एआई कैमरे लगाने के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

किया था पर पिछली बार कंपनियों ने 47 करोड़ रुपये की मांग कर दी। इससे टेंडर निरस्त करना पड़ा। इस वर्ष भी टेंडर केवल दो कंपनियों ने ही डाले हैं। 



दो कंपनियों ने टेंडर डाला है, फिर भी समिति ने तय किया है कि इसे खोला जाए। यदि कंपनियां तय बजट में कैमरे लगाने को तैयार हो जाती हैं तो प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पिछली बार 47 करोड़ की मांग की वजह से टेंडर

निरस्त किए गए थे। - भगवती सिंह, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more