UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

अब कार्रवाई से पहले पहल शिक्षकों से लेना होगा स्पष्टीकरण

 

चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अब बिना सुनवाई नहीं हो सकेगी। अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से पहले उनका स्पष्टीकरण जरूर लेना होगा।



इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी कर कहा है कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी को अपना पक्ष रखने के लिए पूरा समय और उचित अवसर दिया जाए। अगर स्पष्टीकरण मिलने के बाद भी कार्रवाई जरूरी लगती है, तभी नियमों के अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more