UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

आयकर रिफंड दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे

 


नईदिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि कहा, कुछ गलत आयकर 'रिफंड' या कटौतियों का दावा किया जा रहा था। इसलिए कम राशि के 'रिफंड' जारी किए जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि शेष 'रिफंड' इस महीने या दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। उनसे आयकर 'रिफंड' जारी करने में देरी के बारे में सवाल किया गया था।



उन्होंने कहा कि विभाग कुछ 'रिफंड' दावों का विश्लेषण कर रहा है जो उच्च राशि के थे या जिन्हें प्रणाली ने लाल झंडी दिखा दी थी।


करदाता कुछ भूल गए हैं तो संशोधित 'रिटर्न' दाखिल करेंः अग्रवाल

करदाताओं से भी कहा गया है कि यदि वे कुछ भूल गए हैं तो संशोधित 'रिटर्न' दाखिल करें। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में करदाताओं के 'लाउंज' के उद्घाटन के अवसर पर सीबीडीटी के चेयरमैन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट में निर्धारित 25.20 लाख करोड़ रुपये के आयकर संग्रह के लक्ष्य को हासिल कर लेने की सोमवार को उम्मीद जताई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more