UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

प्रतियोगियों का शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में भर्तियां लंबित होने से प्रतियोगियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रतियोगियों के एक वर्ग ने सोमवार को आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।



प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले आंदोलनरत प्रतियोगियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टीजीटी 2022 भर्ती परीक्षा की संशोधित


उत्तर कुंजी जारी करने की मांग की। प्रतियोगियों ने टीजीटी, पीजीटी भर्ती परीक्षा कराने के साथ नई भर्तियों का विज्ञापन निकालने की मांग की।


प्रतियोगियों ने परीक्षा नियंत्रक को हटाने के साथ उनके खिलाफ जांच कराने की भी मांग की। इसी क्रम में सचिव मनोज कुमार सिंह ने पांच प्रतियोगियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।


सचिव ने आश्वासन दिया कि टीजीटी-2022 को लेकर स्थिति दो दिन में स्पष्ट कर दी जाएगी। आयोग का अधियाचन पोर्टल नवंबर में तैयार हो जाएगा। इसके बाद रिक्त पदों का अधियाचन लेकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


वार्ता के बाद प्रतियोगियों ने मांग नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more